13वीं असम ओपन ताइक्वांडो (आई टी एफ) चैंपियनशिप का सफल आयोजन
लखीमपुर इंडोर स्टेडियम में 13वीं असम ओपन ताइक्वांडो (आईटीएफ) चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में असम के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के साथ-साथ क्लबों और स्कूलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।,
चैंपियनशिप में व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।,
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन लखीमपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन (आई टी एफ) द्वारा किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करना तथा ताइक्वांडो को राज्यभर में नई पहचान दिलाना है।