सभी अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027–28 में कक्षा VI में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)–2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
महत्वपूर्ण जानकारी:
– ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2026
– प्रवेश परीक्षा की तिथि: 28 नवंबर, 2026
– आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
– अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026–27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा V में अध्ययनरत होना चाहिए तथा संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए।
अभिभावकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें। आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पद्धति तथा आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक:
सभी योग्य विद्यार्थियों को JNVST–2027 में भाग लेने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।