तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का शिलचर में आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन निर्देशन में महासभा के तत्वावधान में शिलचर सभा द्वारा स्थानीय जैन भवन में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रवक्ता उपासक श्री सुशील जी बाफना ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ करवाया। सभा उपाध्यक्ष तोलाराम गुलगुलिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि वर्तमान में आचार्य श्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष चल रहा है, जिसे भिक्षु चेतना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। श्री जेठमल जी मरोटी द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। प्रवक्ता उपासक श्री सुशील जी बाफना का परिचय सभा मंत्री श्री प्रेम चंद जी छाजेड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रवक्ता उपासक श्री सुशील जी बाफना का साहित्य व उत्तरीय ओढ़ाकर श्री बुद्धमल जी बैद व श्री जेठमल जी मरोटी द्वारा सम्मान किया गया। प्रवक्ता उपासक श्री सुशील जी बाफना ने डिजिटल के माध्यम से प्रभावक प्रशिक्षण देते हुए तेरापंथ के क्रांतिकारी आचार्य श्री भिक्षु के सिद्धांतों को समझाया। शुद्ध साध्य के लिए शुद्ध साधन की आवश्यकता है, हृदय परिवर्तन ही धर्म का मार्ग है,लौकिक एवं लोकोत्तर दान, तेरापंथ और मूर्ति पूजा आदि विषयों का विशलेषण करते हुए जिज्ञासाओं का समाधान किया। महिला मंडल मंत्री श्रीमती रेखा सेठिया, तेयुप मंत्री श्री दीपक रांका, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के श्री विवेक मरोटी व श्रीमती अमिता बरडिया ने भावपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में लगभग 50 सदस्यों की उपस्थिति रही। प्रोजेक्टर संचालन में श्री विवेक मरोटी का सहयोग प्राप्त हुआ।आभार ज्ञापन तोलाराम गुलगुलिया द्वारा किया गया।

Leave a Comment