रामकृष्णनगर के बाजार टिल्ला की स्मृति पाल का निधन

गौतम सरकार एवं हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 12 जुलाई: रामकृष्णनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 अंतर्गत बाजार टिल्ला निवासी श्रीमती स्मृति पाल का शनिवार सुबह सिलचर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और पिछले कई महीनों से हृदय रोग से पीड़ित थीं।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिलचर के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद घर लौटने पर उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। दोबारा अस्पताल ले जाने के बावजूद चिकित्सकों के प्रयास सफल नहीं हो सके।

अपने पीछे वह दो पुत्र, दो पुत्रवधुएं, तीन पौत्र तथा अनेक रिश्तेदारों को छोड़ गई हैं। वह शांत, मिलनसार और परोपकारी स्वभाव की थीं तथा रामकृष्णनगर हरिसभा मंदिर की श्रद्धालु भक्त थीं। विवेकानंद पल्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर विधायक विजय मलाकार, हरिसभा मंदिर के श्रद्धालुओं तथा असम सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्णेंदु पाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय स्मृति पाल मंत्री कृष्णेंदु पाल के चाचा की धर्मपत्नी थीं।

Leave a Comment