घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में हमले के भयावह दृश्य स्पष्ट दिखाई देने की बात कही जा रही है।
हमले में गंभीर रूप से घायल साहिल राउत को ग्रीन हिल्स नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि जवा राउत का इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है।
घायल साहिल के पिता संजय राउत ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी अजय राउत फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए हाइलाकांदी पुलिस व्यापक तलाशी अभियान चला रही है।
संजय राउत ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी हाइलाकांदी के विधायक मिलन दास को दे दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे हाइलाकांदी क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है।