दिशपुर पुलिस और एसपी का अंगरक्षक बताकर गणेशगुड़ी में लूटपाट, मारपीट के बाद मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए युवक

गोविंद देव गुवाहाटी, 4 जुलाई। राजधानी गुवाहाटी के गणेशगुड़ी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा खुद को दिशपुर पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) का अंगरक्षक बताकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तथा नकदी लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। आरोप है कि युवकों ने पहले स्वयं को पुलिसकर्मी और एसपी का अंगरक्षक बताकर पीड़ित को धमकाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तथा नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर संदिग्ध गतिविधि करता है, तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने को दें।

Leave a Comment