शिलचर। नगर निगम के वार्ड संख्या 18 स्थित आश्रम रोड के बाइस फुटी क्षेत्र की लंबे समय से जर्जर पड़ी शिवबाड़ी लेन को बुधवार को युव शक्ति क्लब के युवा सदस्यों ने अपने निजी प्रयास से ईंट-पत्थर डालकर आवागमन योग्य बना दिया।
बताया गया कि पिछले कई महीनों से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने जब इस समस्या की जानकारी युव शक्ति क्लब को दी, तो क्लब के सदस्यों ने बिना देर किए स्वयं आगे आकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। उनके इस सराहनीय प्रयास से सड़क पर आवागमन काफी हद तक सुगम हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने क्लब के इस जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
मरम्मत कार्य में क्लब के अध्यक्ष गोविंद दास, सचिव जीत दास, कार्यकारी सदस्य रितेश दास, प्रसेनजीत दास, निरुत्पल दास, साइमुल दास, अपूर्व हलदार, राजू दास, यीशु दास, सुजीत दास, देबू दास तथा जयंत दास सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
क्लब के सचिव जीत दास ने बताया कि युव शक्ति क्लब भविष्य में भी तपोवन नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, मरम्मत तथा अन्य जनहित एवं सेवा कार्यों को इसी तरह जारी रखेगा।