लखीमपुर में सिंगरा नदी खतरे के निशान से ऊपर, रंगानदी में भी बढ़ा जलस्तर

NH-15 और रेलवे ब्रिज पर प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय

लखीमपुर, 25 जून:  जिले की दो प्रमुख नदियों सिंगरा और रंगानदी का जलस्तर मंगलवार शाम 8 बजे खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। उत्तर लखीमपुर जल संसाधन मंडल कंट्रोल रूम द्वारा जारी विशेष बाढ़ बुलेटिन के अनुसार स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, सिंगरा नदी NH-15 क्रॉसिंग पर रात 8 बजे 93.29 मीटर पर बह रही थी, जबकि इसका खतरे का निशान 93.16 मीटरcहै। यानी नदी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

वहीं रंगानदी रेलवे ब्रिज क्रॉसिंग पर जलस्तर 94.45 मीटर दर्ज किया गया। इस नदी का खतरे का निशान 95.02 मीटर  है। रंगानदी अभी खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

जिला प्रशासन ने दोनों नदी तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जल संसाधन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Comment