असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने ऑक्सफोर्ड सम्मेलन में मानव-हाथी संघर्ष पर शोधपत्र प्रस्तुत किया

नई दिल्ली, 18 जून – (निजी संवाददाता) असम विश्वविद्यालय, सिलचर के पारिस्थितिकी और पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पार्थंकर चौधरी ने 14-17 जून, 2026 तक यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘पाथवेज यूरोप: ह्यूमन डाइमेंशन्स ऑफ वाइल्डलाइफ’ में हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रो. चौधरी ने ‘भारत के असम में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दो शमन रणनीतियों का तुलनात्मक मूल्यांकन’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनके इस शोध में असम के नागांव स्थित स्वांग आरक्षित वन में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दो प्रमुख विधियों की प्रभावशीलता का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Comment