लखीमपुर विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वेश्वर बरुवा हिंदी विद्यालय में वृक्षारोपण

लखीमपुर विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वेश्वर बरुवा हिंदी विद्यालय में वृक्षारोपण
लखीमपुर, 6 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सर्वेश्वर बरुवा हिंदी विद्यालय, खेलमाटी छठ घाट परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर सिंह और एस एस आर इनोवेटिव फाउंडेशन के  सहयोग से विद्यालय परिषर में धूमधाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर सिंह और एस.एस.आर. इनोवेटिव फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा शगुन  पीपल और फलदार पौधे लगाकर की गई। इसके बाद शिक्षकों और छात्रों ने उत्साह के साथ पौधरोपण में भाग लिया। कुल मिलाकर 35 से अधिक पौधे  विद्यालय परिसर और छठ घाट के आसपास लगाए गए।
प्रधानाध्यापक शमशेर सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।अगर आज हम पेड़ लगाएंगे, तो कल की पीढ़ी को शुद्ध हवा और हरियाली मिलेगी। खेल माटी छठ घाट को हरा-भरा बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। एस.एस.आर. इनोवेटिव फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम और सफल हुआ।
छात्रों ने एक पेड़, एक जीवन’ और पेड़ लगाओ,जीवन बचाओ’ के नारे लगाए। एस.एस.आर.इनोवेटिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बच्चों को पौधों की देखभाल के तरीके भी समझाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे न सिर्फ पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।विद्यालय से जुड़े अभिभावकों और समिति के सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि छठ घाट अब और सुंदर दिखेगा।

Leave a Comment