विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 600 से अधिक पौधों का वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 600 से अधिक पौधों का वितरण

शिलचर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिलचर केंद्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 600 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को ईश्वरीय संदेश एवं प्रसाद स्वरूप टोली भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से अपने जीवन में शांति, प्रेम, करुणा एवं अन्य सद्गुणों को धारण करने का भी संकल्प व्यक्त किया।
ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मनुष्य के विचारों की शुद्धता भी उतनी ही आवश्यक है। स्वच्छ और सकारात्मक विचारों से ही एक स्वस्थ समाज तथा संतुलित पर्यावरण का निर्माण संभव है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ तथा लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment