असम कैबिनेट विस्तार: “टीम HBS असम” ने नए मंत्रियों को दी बधाई, ‘सोनली असम’ के सपने को पूरा करने का जताया भरोसा

 असम कैबिनेट विस्तार: “टीम HBS असम” ने नए मंत्रियों को दी बधाई, ‘सोनली असम’ के सपने को पूरा करने का जताया भरोसा
विशेष प्रतिनिधि गुवाहाटी, 5 जून:असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने के बाद चारों ओर से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इस विशेष अवसर पर “टीम HBS असम” परिवार ने नए मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले प्रमुख विधायकों में शामिल हैं:
 सर्व श्री पीयूष हजारिका, जयंत मल्ला बरुआ, अशोक सिंघल, कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, बिमल बोरा, डॉ. रणोज पेगु, अश्विनी कुमार राय, विश्वजीत दैमारी, सुशांत बोरगोहाईं, केशव महंत व श्रीमती नीलिमा देवी।
टीम HBS असम का संदेश: “हमें पूरा विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा जी के गतिशील, ऊर्जावान नेतृत्व और आप सभी नवनियुक्त मंत्रियों के संयुक्त प्रयासों से एक समृद्ध और प्रगतिशील ‘सोनली असम’ (स्वर्ण असम) के निर्माण का सपना जल्द ही धरातल पर उतरेगा।”
इस नए और सशक्त मंत्रिमंडल से राज्य की जनता को विकास की एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है, जो असम को उन्नति के शिखर पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment