शिलचर के सुमित कानू ने अमेरिका से एमएस कर रचा इतिहास, FedEx USA में हुए नियुक्त

शिलचर के सुमित कानू ने अमेरिका से एमएस कर रचा इतिहास, FedEx USA में हुए नियुक्त

शिलचर |
बराक घाटी के लिए गर्व का क्षण है कि श्रीभूमि जिले (वर्तमान शिलचर) के सोनाखिरा निवासी श्री सुमित कानू ने अमेरिका की प्रतिष्ठित Northeastern University, बोस्टन से कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी FedEx, USA में अपनी नई पेशेवर पारी की शुरुआत कर दी है।
सुमित की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। वे श्री संजीव कानू (सुपुत्र स्वर्गीय राधामोहन कानू) एवं श्रीमती मंजू कानू के सुपुत्र हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में सुमित का सफर शुरू से ही उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने वर्ष 2015 में Don Bosco School Silchar से एचएसएलसी तथा 2017 में Maharishi Vidya Mandir Silchar से हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में National Institute of Technology Karnataka से बी.टेक की डिग्री हासिल की।
इंजीनियरिंग के बाद सुमित ने वर्ष 2021 से 2024 तक Citigroup में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया। इसके पश्चात उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका प्रस्थान कर उन्होंने 2026 में एमएस (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री प्राप्त की।
उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। समाज ने सुमित की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुमित कानू की यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Comment