दुमदुमा में लोकतंत्र महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न।

दुमदुमा में लोकतंत्र महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 9 अप्रैल: असम विधानसभा चुनाव के तहत दुमदुमा क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुमदुमा विधानसभा में कुल वोटर 148786 पुरुष वोटर 70285 महिला वोटर 78497 तृतीय लीगं 4 है इस बार नये युवा वोटर 3687 प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।आज मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। हल्की बूंदाबूंदी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह में कमी नहीं देखी गई। आज शाम 5 बजे तक करीबन 80.38 मतदान हुआ है। नये युवा वोटर कि बड़े उत्साह के साथ प्रथम बार वोट करते हुए देखा गया।
दुमदुमा  विधान सभा क्षेत्र  82 नं से भाजपा के प्रत्याशी रूपेश ग्वाला तथा  कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्गा भुमिज अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे, वहीं पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार निगरानी बनाए हुए थे।। कुल मिलाकर पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं के सहयोग और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। सभी प्रत्याशियों का आज भाग्य ईवीएम में कैद हो गया ।

Leave a Comment