कोकराझार जिले मे शांतिपूर्ण मतदाता
कोकराझार: हग्रामा मोहिलारी और शिउली मोहिलारी ने डाला वोट; NDA की जीत का किया बड़ा दावा
कोकराझार, 9 अप्रेल। कोकराझार जिले के पांच बिधानसभा समष्टि मे मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच शांतिपूर्ण रहा। कोकराझार जिले के दोतामा, गोसाईगाँव, बउखूंगारी, परबतझोरा ओर कोकराझार बिधानसभा समष्टि मे सुबह से ही मतदाताओ की वोट देने के लिये भारी संख्या मे लोगो का जमाव देखा गया वही 3 00 बजे तक कोकराझार जिले मे 72.24% मतदान हुवा है।
असम बिधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कोकराझार में उत्साहपूर्ण मतदान देखने को मिला। इसी क्रम में बीटीसी (BTC) के पूर्व प्रमुख और बीपीएफ नेता हग्रामा मोहिलारी ने अपनी पत्नी और कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार शिउली मोहिलारी के साथ मतदान किया।
देवरगांव हाई स्कूल में किया मतदान
दोनों ने देवरगांव हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 104 पर पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए हग्रामा मोहिलारी आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए।
हग्रामा मोहिलारी का बड़ा बयान: 15 में से 15 सीटें जीतेगा NDA
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हग्रामा मोहिलारी ने भविष्यवाणी की कि बीटीसी के सभी 15 निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए (NDA) की भारी जीत होगी। उन्होंने कहा:
”बीटीसी के सभी 15 के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में एनडीए की जीत तय है।”
”प्रदेश में एनडीए की सरकार बनना 100 प्रतिशत निश्चित है और हिमंत बिस्वा सरमा ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।”
शिउली मोहिलारी की जीत की हुंकार और मंत्री पद की इच्छा
वहीं, कोकराझार सीट से उम्मीदवार शिउली मोहिलारी ने भी अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि कोकराझार की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।
एक कदम आगे बढ़ते हुए शिउली मोहिलारी ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद वह मंत्री पद की मांग करेंगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।