दुमदुमा में श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव का पालन आगामी 2 अप्रैल को । समिति व्यापक तैयारियों में जुटी।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 मार्च :– विगत 25 वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव दुमदुमा में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आगामी 2 अप्रैल को नगर के कोलियापानी हनुमान मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। इस आयोजन हेतु गत 19 मार्च को नगर के मारवाड़ी पंचायती भवन में श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पालन समिति की एक आम सभा बुलाई गई थी और रजत जयंती समारोह समिति के सभापति कमल लाहोटी के सभापतितव में पीछले वर्ष आयोजित सप्त दिवसीय रजत जयंती समारोह के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर 2 अप्रैल को होने वाले श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पालन की रूप रेखा तैयार की गई।
श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पालन समिति दुमदुमा ने तैयारियां जोरों पर कर रही है और श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव का पालन इस वर्ष भी हर्षोल्लास से किया जाएगा जिसके लिए सभी धर्मपरायण समाज बन्धुओ से निवेदन किया है कि निम्नलिखित कार्यक्रमो मे सम्मिलित हो कर पुण्य के भागी बने।
इस वर्ष आगामी 2 अप्रैल को एक दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पालन करने का निर्णय लिया गया। आगामी 2 अप्रैल गुरुवार को सुबह 10.15 बजे यजमान कमल लाहोटी सपत्नीक पूजन कार्य संपन्न करायेंगे। 11.15 से हवन पूजन किया जायेगा तत्पश्चात 12.15 बजे से आरती व सवामणी का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे से दुमदुमा रेणुका मातृ सेवा समिति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ , रामायण मणका एवं भजन कीर्तन किया जायेगा । दोपहर 2.15 बजे से दुमदुमा की ऊं बाबोसा महिला मंडल द्वारा भजन व कथा की जायेगी। दोपहर 3.15 बजे से दुमदुमा श्री श्याम भजन संध्या द्वारा श्रीराम स्तुति पाठ 108 बार किया जायेगा। दोपहर 4.15 बजे से दुमदुमा की मारवाड़ी महिला सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। संध्या 6. 31 बजे महा आरती की जायेगी एवं रात्रि 7.01 बजे सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ किया जायेगा। रात्रि 7.31 नेपाल से आमंत्रित भजन गायक आयुष शर्मा द्वारा भजन की अमृत धारा प्रभु इच्छा तक बहाई जायेगी और रात्रि 8.01 बजे महाप्रसाद (अमृत भन्डारा) का आयोजन प्रभु इच्छा तक किया जाएगा । दुमदुमा श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव पालन समिति ने सभी की सक्रिय भागीदारी के द्वारा ही कार्यक्रम को सफलता की और अग्रसर होने और आप सभी की उपस्थिति, सहयोग एवं मार्गदर्शन की अभिलाषा है ।