*डॉ.बिनोद शर्मा पुनः ईआरएमसी के अध्यक्ष निर्वाचित*
कोलकाता: ई.आर.एम.सी. की 29वीं चतुर्थवर्षीय कार्यकारिणी साधारण सभा 27 से 29 मार्च-2026 तक आचार्य नरेन्द्र देव भवन, जसीडीह, देवघर, झारखंड मे आयोजित हुई। तीसरे दिन 29 मार्च को अंतिम सत्र में पूर्व रेलवे स्तरीय केन्द्रीय संगठन पदाधिकारियों का चुनाव, एन.एफ.आई.आर. के कार्यकारी अध्यक्ष व मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक बी.सी. शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ.बिनोद शर्मा अगले 4 वर्ष के कार्यकाल हेतु पुनः ई.आर.एम.सी. के अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो वहीं स्वपन कुमार दत्त को पुनः महासचिव चुना गया। अध्यक्ष व महासचिव के साथ 18 अन्य केन्द्रीय पदाधिकारी भी निर्वाचित घोषित हुए। एन.एफ.आई.आर. के भी वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.बिनोद शर्मा के पुनः ई.आर.एम.सी.अध्यक्ष चयनित होने से रेल कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है।