एन.एस. एवेन्यू प्वाइंट से चिरुकांदी रोड पर आरसीसी ड्रेन व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण का शिलान्यास

एन.एस. एवेन्यू प्वाइंट से चिरुकांदी रोड पर आरसीसी ड्रेन व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण का शिलान्यास
शिलचर: शिलचर–हाइलाकांदी सड़क के एन.एस. एवेन्यू प्वाइंट से चिरुकांदी रोड तक लगभग 554.78 लाख रुपये की लागत से आरसीसी ड्रेन तथा 5×5 मीटर के दो बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Kanad Purkayastha और विधायक Dipayan Chakraborty मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा कछार जिला अध्यक्ष Rupam Saha, एसडीओ मोहित रंजन दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह परियोजना पीडब्ल्यूआरडी (रोड्स) की 2024–25 एसओपीडी-जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत है।
सांसद कणाद पुरकायस्थ ने कहा कि इस परियोजना से न्यू शिलचर क्षेत्र की जलभराव समस्या में काफी राहत मिलेगी। वहीं विधायक दीपायन चक्रवर्ती और रूपम साह ने राज्य सरकार द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था सुधार के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment