शिलचर के भोलागिरि आश्रम में कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास : विधायक दीपायन चक्रवर्ती की 8 लाख रुपये की परियोजना

शिलचर के भोलागिरि आश्रम में कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास : विधायक दीपायन चक्रवर्ती की 8 लाख रुपये की परियोजना

शिलचर, 7 मार्च:
शिलचर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने शनिवार को रंगीरखाड़ी स्थित भोलागिरि आश्रम परिसर में एक नए कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह परियोजना विधायक क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD) से लगभग 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाएगी।

बताया गया कि इस कम्युनिटी हॉल के निर्माण से आश्रम तथा आसपास के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने कहा कि भोलागिरि आश्रम समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सामाजिक केंद्र है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आश्रम के विकास के लिए 6 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी और अब कुल मिलाकर 14 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में फिर से विधायक बनने का अवसर मिला तो आश्रम के विकास के लिए और भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

भोलागिरि आश्रम के अध्याक्ष स्वामी माधवानंद गिरी महाराज ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपायन चक्रवर्ती ने आश्रम के विकास में आगे आकर सराहनीय पहल की है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से यह कम्युनिटी हॉल जल्द ही तैयार होगा और समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पंडित राजू आरिया, स्वामी भुवनेश्वरानंद गिरी महाराज, स्वामी चैतन्यानंद गिरी महाराज, पंकज डे, बापी देवराय सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment