जंगली हाथियों के आक्रमण से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

जंगली हाथियों के आक्रमण से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 7 मार्च — असम के तिनसुकिया जिले में हाथी के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात पेंगरी थाना क्षेत्र के ब्रह्माजान चाय बागान में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मा जान टी एस्टेट के लाइन नंबर-4 में रहने वाले एक परिवार के घर में देर रात लगभग 11 बजे जंगली हाथी घुस आया। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। हाथी ने घर को नुक़सान पहुंचाते अंदर घुस गया । हाथी ने अनीता रवतिया 85 वर्षीय वृद्ध महिला और बुधन रवतिया 45 वर्षीय बेटे को कुचलकर मौके पर ही मार डाला। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।
बताया जा रहा है कि यह हाथी पास के अपर दिहिंग रिजर्व फॉरेस्ट (वेस्ट ब्लॉक) से भटककर चाय बागान के श्रमिक लाइनों में पहुंच गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल क्षेत्र के आसपास बसे गांवों और चाय बागानों में हाल के महीनों में हाथियों के घुसने की घटनाएं बढ़ी हैं। अवैध वृक्ष के कटाई के चलते मुक्त तौर पर खाद्य के खोज में जंगली हाथियों का रिहायशी अंचलों में प्रवेश होने की घटना चिंता का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने सरकार से सोलर फेंसिंग, चेतावनी प्रणाली और नियमित गश्त जैसे प्रभावी उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment