शिवशक्ति मंडल के व्यक्तिगत प्रयास से शिवचतुर्दशी पर भुवन पहाड़ में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरण
शिलचर, 15 फरवरी: शिवचतुर्दशी के पावन अवसर पर भुवन पहाड़ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवशक्ति मंडल द्वारा चार दिवसीय विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शनिवार तड़के से प्रारंभ इस सेवा अभियान के तहत भुवन पहाड़ (आमड़ाघाट, गंगानगर) स्थित चढ़ाई मार्ग पर चरण मंदिर से लगभग एक किलोमीटर ऊपर शिवशक्ति मंडल के सदस्यों ने कैंप स्थापित कर श्रद्धालुओं को निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद वितरण शुरू किया।
मंडल के सदस्यों ने बताया कि शनिवार सुबह से रविवार शाम तक लगभग चार हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस वर्ष मंडल ने लगभग 25 हजार भक्तों तक खिचड़ी प्रसाद और पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा तथा विश्राम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कठिन चढ़ाई के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सेवा कार्य में शिवशक्ति मंडल के बেদ प्रकाश अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयाला, शैलेश पाटोदिया, सुषांत देवनाथ, असीम चौधरी, विश्वबरत आचार्य, दिलीप सिंह, राजकुमार शर्मा, जे. एल. भाटी, पिकलू दे, अरुण साहा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
शिवचतुर्दशी के अवसर पर भुवन पहाड़ में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच इस प्रकार की सेवा भावना की व्यापक सराहना की जा रही है।