श्रीभूमि में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने चलाए बुलडोज़र और हाथी
श्रीभूमि/पाथरकांदी:
सुबह से ही श्रीभूमि ज़िले में प्रशासन द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। हाइलाकांदी के बाद अब करीमगंज ज़िले के पाथरकांदी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई इलाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में घरों को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान एक मस्जिद को भी तोड़े जाने की सूचना है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल देखा गया।
अभियान में सैकड़ों की संख्या में प्रशासनिक बुलडोज़र लगाए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर हाथियों की मदद से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हालांकि कई इलाकों में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, फिर भी अलग-अलग स्थानों से उच्छेद अभियान के दृश्य सामने आए हैं।
वर्तमान में पाथरकांदी के मधुरबंद, किलरबंद और बरतल क्षेत्रों से उच्छेद अभियान के दृश्य प्राप्त हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से अभियान को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई गई है।
अगले अपडेट के साथ लौटेंगे।