पाथरकांदी: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के हिंदी अध्यापक डॉ. विजय प्रसाद लोहार का निधन

पाथरकांदी: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के हिंदी अध्यापक डॉ. विजय प्रसाद लोहार का निधन

पाथरकांदी क्षेत्र के लिए एक दुःखद समाचार है। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, चांदखीरा के हिंदी विभाग के अध्यापक एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विजय प्रसाद लोहार का लंबी बीमारी से संघर्ष करते हुए 8 फरवरी की संध्या 7 बजे माकुंदा अस्पताल में निधन हो गया।

डॉ. लोहार शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ पाथरकांदी क्षेत्र के एक सक्रिय एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से शिक्षा जगत तथा सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वे अपने पीछे वृद्ध पिता, धर्मपत्नी, बच्चों सहित अनेक स्वजन छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Comment