*छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां जब्त ।* 

*छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां जब्त ।* 
कोकराझार 28 जनवरी। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के सीमा चौकी शशिपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शशिपुर ने वन विभाग कोइलमोइला के साथ मिलकर, भारत-भूटान पिलर से भारत की ओर लंखर नदी के पास जयपुर गांव एरिया में गश्ती के दौरान अवैध रूप से कटे लकड़ियों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर ले जा रहे 01 वन माफियों को सशस्त्र सीमा बल ने जब्ती के साथ गिरफ्तार किया। तदोपरांत जब्त किये गये लकड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ वन माफियां को वन विभाग कोयलमोइला को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूपुर्द कर दिया गया। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार भारत-भूटान सीमा पर भारतीय वन क्षेत्रों में गश्ती एवं चौकसी के कारण तस्करों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफल हुई है।

Leave a Comment