आईजी एसएसबी को राष्ट्रपति पदक*

आईजी एसएसबी को राष्ट्रपति पदक*
कोकराझार, 28 जनवरी।एसएसबी सीमान्त गुवाहाटी के महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा, को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक (पी एस एम) प्रदान करने की घोषणा की गई है। श्री वर्मा एसएसबी के 1993 बैच के अधिकारी हैं। अपने दीर्घ एवं अनुकरणीय सेवा काल में इन्होंने भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान के अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का कुशल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार प्रतिष्ठित सुरक्षा संस्था एसपीजी (SPG) में भी 11 वर्षों से ज़्यादा की अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दी हैं। श्री वर्मा को वर्ष 2017 में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अपना उदगार व्यक्त करते हुए महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा ने कहा कि यह पदक टीम भावना एवं देश के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है और वो इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते है।

Leave a Comment