होजाई में भव्य कार्यक्रमों के साथ भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

होजाई में भव्य कार्यक्रमों के साथ भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

प्रेरणा भारती, होजाई, 27 जनवरी : कल 26th जनवरी, पूरे भारत के साथ-साथ होजाई ज़िले में भी भारत का 77वां गणतंत्र दिवस जिला प्रशासन होजाई के तत्वावधान में गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित कचहरी मैदान में आयोजित इस समारोह में होजाई ज़िले के जिला आयुक्त विद्युत विकास भगवती ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में होजाई ज़िले के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए ज़िलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा बागुरुम्बा, झुमुर, भोरताल जैसे पारंपरिक जनजातीय नृत्यों के साथ-साथ देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, होजाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकृष्ण घोष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी.वी. राकेश रेड्डी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आम नागरिकों की स्वस्फूर्त भागीदारी ने समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Comment