बड़खोला पुलिस ने गो मांस तस्करी करने के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया
बड़खोला 25 जनवरी : काछाड़ जिले के बड़खोला थाना अन्तर्गत मासिमपुर बागान इलाके में आज सुबह दस बजे स्थानीय लोगों ने दो स्कुटी सवार को संदिग्ध गो मांस ले जाते हुए पकड़ा। स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इन लोगों पर संदेह था। आज सुबह लगभग दस बजे ये दोनों स्कुटी सवार तेज गति भाग रहे थे तभी कुछ लड़कों ने बाईक से इनका पीछा किया। कुछ ही दुर जाकर उन्हें रोका तो देखा कि उनके स्कुटी में प्लास्टिक की थैलियां मांस से भरा मिला। बजरंग दल ने तुरंत बड़खोला पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया तथा संदिग्ध मांस को जब्त कर थाने ले गई। मासिमपुर बागान इलाके में बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ उपयुक्त कारवाई की मांग पर दो घंटे तक सिलचर-डलु सड़क को बंद कर दिया। बड़खोला थाना प्रभारी के हस्तक्षेप से उक्त सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुरे गिरोह का पता लगाने की प्रयास करेगी। जब्त किया गया चार किलो मांस किस प्राणी का हो सकता है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।