लखीपुर क्षेत्र के नौ हजार से अधिक श्रमिकों को मुख्यमंत्री का सम्मान भत्ता प्रदान किया गया
लखीपर 25 जनवरी : राज्य के मंत्री कौशिक राय ने जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में चाय बागान श्रमिकों कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री का”दुटि पाता एटि कलि”योजना का शुभारंभ किया।इस योजना के अंतर्गत,आयोजित उद्घाटन समारोह में 1676 श्रमिकों और कर्मचारियों को चेक वितरण किया गया। इस योजना में प्रत्येक चाय बागान हिताधिकारी को पांच हजार रुपए की सम्मान भत्ता दिया जाएगा। लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 9000 से अधिक श्रमिकों को ये सम्मान मिला है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि असम में चाय उद्योग दो सौ वर्षों पुराना है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा चाय बागान श्रमिकों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कइ महत्वपूर्ण योजनाएं लागू किया गया है। चाय बागान श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक कदम है ।