पीएम श्री भोराखाई हाई स्कूल को एनसीसी उपलब्धियों के लिए सम्मान
शिलचर, 23 जनवरी।
पीएम श्री भोराखाई हाई स्कूल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एडीजी एनईआर डायरेक्टोरेट, शिलांग द्वारा 21 जनवरी 2026 को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सम्मान प्रदान करने वालों में मेजर जनरल अनुराग विज, ब्रिगेडियर आनंद राज सिंह, कर्नल रोमेल बिस्वास, एओ सौरभ चमोली तथा फर्स्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार कुर्मी शामिल थे।
यह पुरस्कार 3 असम बटालियन एनसीसी, सिलचर ग्रुप के अंतर्गत विद्यालय द्वारा एनसीसी गतिविधियों में किए गए अनुकरणीय कार्य, अनुशासन, नेतृत्व और कैडेटों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाले समय में छात्रों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।