बराक में क्यूमैक्स टाइल्स की अभूतपूर्व लोकप्रियता
शिलचर में सौ से अधिक डीलरों के साथ भव्य डीलर्स मीट आयोजित
गुजरात की प्रतिष्ठित टाइल्स निर्माता कंपनी क्यूमैक्स (QMAXX) ने बराक घाटी सहित पूरे उत्तर-पूर्व भारत में बेहद कम समय में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की है। इसकी प्रमुख वजह है—उच्च गुणवत्ता, टिकाऊपन, आकर्षक डिज़ाइन और किफायती मूल्य।
शनिवार को शिलचर के प्रतिष्ठित होटल बराइल व्यू रीजेंसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने क्यूमैक्स की उपलब्धियों, उत्पादों की विशेषताओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद शाम को होटल बराइल व्यू में एक भव्य डीलर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें बराक घाटी के सौ से अधिक अधिकृत क्यूमैक्स डीलरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी और डीलरों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर दिया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित गोयल, बिजनेस डेवलपमेंट हेड रवि अग्रवाल, आशीष जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
क्यूमैक्स टाइल्स की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि उत्तर-पूर्वी बाजार में कंपनी ने गुणवत्ता और विश्वास के दम पर अपनी मजबूत पहचान बना ली है।