लखीपुर में भाजपा कछाड़ जिला कार्यवाही सभा, 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

लखीपुर में भाजपा कछाड़ जिला कार्यवाही सभा, 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

लखीपुर, 7 जनवरी:
जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भारतीय जनता पार्टी के दलीय कार्यालय में कछाड़ जिला कार्यवाही सभा का आयोजन किया गया। सभा में कछाड़ जिले के विधायक, सांसद, जिला परिषद सदस्यों सहित राज्य के मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री कौशिक राय ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री लगातार तीन कार्यकाल पूरे करने जा रहे हैं, जो देश की जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझती रही, जबकि वर्तमान समय में लोग “कांग्रेस मुक्त असम” और “कांग्रेस मुक्त भारत” की अपेक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर आगामी 2026 असम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की भावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।

Leave a Comment