डलू, लालबाग के श्रमिकों ने क्वार्टर बनाने की मांग के लिए किया प्रदर्शन

डलू, लालबाग के श्रमिकों ने क्वार्टर बनाने की मांग के लिए किया प्रदर्शन

बड़खोला 7 जनवरी : जिले के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के डलु, लालबाग इलाके में प्रस्तावित हवाई अड्डे के पास , चाय बागान श्रमिकों ने उनके लिए बन रहे श्रमिक कॉलोनी सामने कइ मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कारियों ने बताया कि लालबाग चाय बागान में सरकार द्वारा बनाए जा रहे लेबर क्वाटरों में श्रमिकों की संख्या से क्वाटरों संख्या कम होने पर, लगभग पच्चीस श्रमिक परिवार बेघर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए सुची में से पच्चीस श्रमिकों का नाम नहीं है। सरकार से उन पच्चीस श्रमिकों का भी क्वाटर बनवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि श्रमिक कॉलोनी के साथ उनके लिए, स्कूल, अस्पताल, और नाचघर(दुर्गा पूजा मंडप) बनावाने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग किया है कि कॉलोनी के पास चाय बागान की आफिस भी बनवाया जाए ताकि सप्ताह का तलब लेने के लिए उन्हें कॉलोनी या कार्यस्थल से चार-पांच किलोमीटर दूर वर्तमान आफिस में जाने न पड़े। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर ने उन्हें उनके मांगो पर विचार विमर्श के लिए जिला आयुक्त से मुलाकात करने हेतु बुलाया गया है।

Leave a Comment