अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NCC कैडेटों की सक्रिय भागीदारी

शिलचर, 21 जून 2025: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिलचर के अधीन सभी इकाइयों ने 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दक्षिण असम, त्रिपुरा और मिजोरम में भव्य स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर आधारित इन आयोजनों का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।

इन आयोजनों में कुल 10,868 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख आयोजन स्थल रहे – शिलचर, श्रीभूमि, उनाकोटी (आइकोनिक स्थल), अगरतला, आइजोल और लुंगलई। ये कार्यक्रम 15 जून से 21 जून 2025 के बीच आयोजित किए गए।

मिजोरम:

मिजोरम में लगभग 2150 कैडेटों ने 15 से 20 जून के बीच लुंगलई और आइजोल में पूर्व-सप्ताहिक योग सत्रों में भाग लिया। 21 जून को 600 एनसीसी कैडेटों ने आइजोल में योग प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मिजोरम के माननीय राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह (से. नि.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य राज्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनकी उपस्थिति ने कैडेटों को विशेष प्रेरणा दी।

दक्षिण असम:

दक्षिण असम में लगभग 4800 कैडेटों ने 15 से 20 जून के बीच शिलचर और श्रीभूमि में योग कार्यक्रमों में भाग लिया। इन सत्रों में योग के महत्व पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। मुख्य दिवस 21 जून को 870 कैडेटों ने सिलचर एवं श्रीभूमि में सामूहिक योग प्रदर्शन कर इस दिन को मनाया।

त्रिपुरा:

त्रिपुरा में लगभग 2200 कैडेटों ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर 15 से 20 जून के बीच योग अभ्यास किया। 21 जून को अगरतला स्थित हापनिया इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 650 एनसीसी कैडेटों ने त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री श्री माणिक शाह की उपस्थिति में योग प्रदर्शन किया। वहीं, लगभग 200 कैडेटों ने ऐतिहासिक स्थल उनाकोटी पुरातात्विक परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

समापन संदेश:

योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है, जो शरीर, मन, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी कैडेटों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और नियमित अभ्यास का संकल्प लिया।

नेशनल कैडेट कोर (NCC) युवाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। योग और खेल जैसी गतिविधियों के माध्यम से एक स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त युवा भारत के निर्माण की दिशा में संगठन निरंतर अग्रसर है।

Leave a Comment