तिनसुकिया जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान का शुभारंभ

तिनसुकिया प्रेरणा भारती,20 जून: केंद्र सरकार की चल रही धरती आबा जन भागीदारी अभियान पर चर्चा के लिए 19 जून को तिनसुकिया जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में जिला विकास आयुक्त पवित्र कुमार दास,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरनील सिंह,अतिरिक्त आयुक्त मिर्जाना हुसैन,स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.जयंत भट्टाचार्य,समाज कल्याण सहित खाद्य और नागरिक आपूर्ति,जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग,कृषि एवं अन्य विभागों के जिला प्रमुख,सभी खंड विकाश अधिकारी,आईटीडीपी परियोजना निदेशक और लीड बैंक के प्रबंधक उपस्थित थे।

इस बैठक में जिला आयुक्त ने प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अभियान का शुभारंभ मार्घेरिटा विकास क्षेत्र के अंतर्गत कटेटोंग गांव पंचायत के मनमुख प्राथमिक विद्यालय परिसर और माकुम विकास क्षेत्र के अंतर्गत डिमरुगुरी गांव पंचायत के अरुणोदय खेल और ग्रामीण विकास केंद्र में एक सभा सार्वजनिक सभा आयोजित कर किया गया।इस सभा में सभी विकास विभाग के अधिकारी ने उपस्थित होकर लोगों को सरकार की विभिन्न विकास मुखी योजनाओं का लाभ कैसे  उठा सके इसकी जानकारी देते हुये वृस्तित रुप से समझाया।इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा आधार सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Leave a Comment