दुमदुमा श्री श्याम भजन संध्या मंडली का वार्षिक महोत्सव 11 जून को।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 5 जून :– धर्म नगरी दुमदुमा में आगामी 11 जून बुधवार को श्री श्याम भजन संध्या , भजन मंडली के द्वारा तीसरा वार्षिक महोत्सव पालन करने जा रही है । दुमदुमा श्री श्याम भजन मंडली परिवार ने बताया कि आगामी 11जून को अपना तीसरा वार्षिक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित करेगी। अपराह्न 2.30 बजे नगर के कोलियापानी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से श्री श्याम बाबा के निशानों की पूजा अर्चना कर भक्तगण हाथों में निशान लेकर नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल मारवाड़ी पंचायती भवन में सजे बाबा के दरबार में श्री श्याम बाबा को निशान अर्पित किया जाएगा । तत्पश्चात संध्या सात बजे से श्री श्री श्याम भजन संध्या होगी। भजन संध्या में पानीतोला से आमंत्रित भजन गायक भाई रितेश शर्मा के मुखारविंद से भजनों की अमृत धारा बहाई जायेगी ।  इस कार्यक्रम हेतु दुमदुमा मारवाड़ी पंचायती भवन में श्री श्याम बाबा का भव्य मनमोहक दरबार सजाया जाएगा तथा भवन को सजाया जाएगा । शीश के दानी श्री श्याम प्रभु की विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा की ज्योत ली जायेगी व प्रसाद वितरण किया जाएगा । इस दौरान अक्षय भण्डारे का आयोजन किया गया है । श्री श्याम भजन मंडली परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों से इस कार्यक्रम में  शामिल होने का आह्वान किया है। श्री श्याम भजन मंडली की पींकी भूत ने बताया कि विगत दो वर्षों से दुमदुमा में श्री श्याम भजन संध्या, मंडली वार्षिक महोत्सव आयोजन करती आ रही है तथा श्री श्याम प्रेमियों के  सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Comment