अभिषेक सिंघा। गुवाहाटी उलुबरी में स्थित असम पुलिस के मुख्यालय में 27वीं असम पुलिस बटालियन के हवलदार पद पर तैनात जॉयराम गुप्ता को असम पुलिस परिवार की तरफ से असम राज्य के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने असम पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मानित किया। हवलदार जॉयराम गुप्ता के बेटे जयबिंद कुमार गुप्ता ने हाल ही में घोषित किया गया UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2023 में 557वीं रैंक हासिल की है, जिससे पूरे असम पुलिस परिवार में खुशी की लहर है।