छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा तहदार (प्लाईवुड) से भरे पिकअप गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

कोकराझार, 5 दिसम्बर। छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के कमांडिंग अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 05/12/2023 को सीमा चौकी दादगिरी की एक टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भारत-भूटान सीमा स्तंभ 169 / 5 के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन न0-AS19 AC 4520) को संदेहात्मक तौर पर रोक कर पिकअप गाड़ी चालक से पूछ-ताछ के दौरान स्पष्ट जानकारी व कागजात प्राप्त नहीं होने के उपरांत पिकअप गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें तहदार लकड़ी (प्लाईवुड) 19 एम0एम0 (2.14 X 122)-09 पीस, 06 एम0एम0 (2.44 X 122) – 05 पीस, 19 एम0एम0 (2.44X122)-05, तथा स्टाइलम लाइनर 21 पीस पिकअप मे पाया गया। जो भारत से भूटान को ले जाया जा रहा था जिसे अवैध घोषित कर बरामद किया गया। पिकअप  चालक की पहचान नाम – मजीदुल मियां, उम्र-28 वर्ष, पिता-स्व. अबदुल मियां, ग्राम+पोस्ट- धालीगाव पुलिस स्टेशन- धालीगांव, जिला- बोगाईगाव, (असम) के रूप में हुई। जब्त की गई अवैध तहदार लकड़ी (प्लाईवुड) व पिकअप सहित संदिग्ध व्यक्ति को लैंड कस्टम ऑफिस हातीसार को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा लगातार भागों में चलाये गये प्रचालन गतिविधियों के कारण भारत भूटान सीमा पर तस्करों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगी है।

Leave a Comment