तिनसुकिया प्रेरणा भारती,6 दिसंबर-तिनसुकिया जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरनील सिंह द्वारा आज पत्रकार वार्ता आयोजित की गई और पत्रकार वार्ता में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार उपस्थित थे। तिनसुकिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना की प्रगति के प्रचार देने के लिए संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी के लिए मकान बनाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस योजना को मजबूती से लागू किया है और अब तक इस योजना के आधार पर 16 लाख से अधिक पक्के घरों का निर्माण किया जा चुका है। इनमें से 12 लाख से अधिक घरों का निर्माण पिछले 30 महीनों में किया गया है और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में अधिक सफल रहा है। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरनील सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के तहत वर्ष 2016 से अब तक 27,232 आवास पूरे हो चुके हैं और पिछले 30 महीनों में जिले में 12,763 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। इस अवधि के दौरान 18604 घरों को मंजूरी दी गई और 12763 घरों को पूरा किया गया। विकास खण्ड के रूप में 10/5/21 से 6/12/23 तक गुइजान में 1731 के अनुमोदन में से 1219, हापजान में स्वीकृत 2879 में से 2462, इटाखुली में 2030 तक 1324,काकोपथार में 2986 में से 2208 मार्गेरिटा में 2602 में से 1960,सदिया 3215 में से 1956,सैखोवा में 3151 में से 1638 और कुल 18806 में से 12763 घर का निर्माण कार्य सम्पूर्ण हो चुका है। अब तक तिनसुकिया जिले में 36,243 घरों को मंजूरी दी गई है जिसमे 27,232 घरों का निर्माण संपूर्ण हो चुका है और 9011 घर निर्माणाधीन हैं।जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, तिनसुकिया जिले में आवासों का शेष निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और सभी लाभार्थियों से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के तहत घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान किया गया है।