Gujarat: 5 रुपए में खाएं भरपेट खाना, शुरू हुई अन्नपूर्णा योजना, 155 चौराहों पर खोले गए फूड सेंटर

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने एक बार फिर मजदूरों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. शुक्रवार को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में श्रमिक अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य मजदूरों को पौष्टिक भोजन प्रदान कराना है.

मजदूरों का पांच लोगों का एक परिवार सिर्फ 25 रुपये में पूरा भोजन कर सकेगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मजदूरों को भोजन तो परोसा ही साथ ही सीएम ने अन्य मंत्री अधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर खाना भी खाया.

Leave a Comment