विश्वनाथ चारियाली, से विनीत झा 1 अक्टूबर: विश्वनाथ प्रशासन ने आज ‘स्वच्छता के लिए एक घंटा’ का श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वनाथ जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव ने किया. विश्वनाथ प्रशासन और सार्वजनिक स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के विश्वनाथ चारियाली डिवीजन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विश्वनाथ जिला आयुक्त कार्यालय के सामने और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में जिला आयुक्त डॉ. नेहा यादव, अतिरिक्त जिला आयुक्त ध्रुवज्योति दास, सहायक आयुक्त पुष्पांकर पाटीर, सृष्टि कलिता, कार्यकारी अभियंता, विश्वनाथ चारियाली डिवीजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के अधिकारी प्रबीन कुमार संडिकै, सहायक योजना अधिकारी मुनींद्र शर्मा और सभी अधिकारी ने श्रमदान स्वच्छता अभियान में भाग लेते हैं। वंही जिले के अन्य विभाग कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया.