दुमदुमा प्रेरणा भारती गोरखनाथ गुप्ता 1 अक्टूबर : स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, दुमदुमा पौरसभा, दुमदुमा एफ आर यू और सीमा सड़क संगठन के अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए सुबह 10 बजे से सुबह 11बजे तक”एक तारीख एक घंटा” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक श्रम दान किया ।दुमदुमा के विधायक रूपेश ग्वाला , तिनसुकिया जिला महकमा अधिकारी तथा दुमदुमा पौर सभा के कार्यवाही अधिकारी (EO)नुजहत नसरीन , दुमदुमा नगर पालिका अध्यक्षा कांता भट्टाचार्य, पौरसभा सभा के उपाध्यक्ष मणी दत्त, अभियंता निरोद डेका भाजापा दुमदुमा के मंडल सभापति समीरन गोगोई ,सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा और भाजापा के कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दुमदुमा नगर पालिका के 10 वार्डों में सफलतापूर्वक श्रम दान किया गया।स्वच्छता ही सेवा के नारों के साथ नवप्रजन्म तथा छात्र-छात्रों, अभिभावक के बीच जागरूकता लाने की दुमदुमा के विधायक रूपेश ग्वाला ने जोर दिया ।p