मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने मासिक गौ सेवा कार्यक्रम आयोजन किया

डिब्रूगढ़ , 30 सितंबर, संदीप अग्रवाल
 मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने परियोजना संयोजिका सारिका अग्रवाल के नेतृत्व में मासिक गौ सेवा कार्यक्रम आयोजन किया। कहते हैं गाय की सेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं, और सभी पाप कर्म से मूक्ति मिलती हैं एवं ईश्वर सुख समृद्धि का वरदान देते हैं।
इस कार्यक्रम में गौशाला में जाकर गायों कों चारा , चापड, गुड़ आदि खिलाया गया और शाखा द्वारा कुछ अन्य सामग्री भी प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में अध्यक्षा संगीता अग्रवाल, सचिव सोनिया सिंघानिया , संयुक्त सचिव विनीता राठी , शाखा विस्तारक संयोजिका प्रियंका तोषनीवाल एवं वृक्षारोपण संयोजिका इन्दु सिंघानिया की सक्रिय भागीदारी रही। यह जानकारी सिलापथार समृद्धि शाखा की सचिव सोनिया सिंघानिया द्वारा दी गई है |

Leave a Comment