डिब्रूगढ़ के समाजसेवी सीए ज्योति प्रसाद कनोई, डिब्रू कॉलेज की गवर्निंग बॉडी में सम्मिलित

डिब्रूगढ़ , 30 सितंबर , संदीप अग्रवाल
 डिब्रूगढ़ के अग्रणीय शिक्षा संस्थान डिब्रू कॉलेज ने अपनी गवर्निंग बॉडी में डिब्रूगढ़ के जानेमाने समाजसेवी सीए ज्योति प्रसाद कनोई को सम्मिलित कर अपने संस्थान को नई दिशा देने में अहम कदम उठाया है। डिब्रू कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रंजन चांगमई ने इस अवसर कहा कि हमें अपने प्रतिष्ठित गवर्निंग बॉडी में सीए ज्योति प्रसाद कनोई का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, वित्त के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां, सामाजिक कल्याण और शैक्षिक प्रशासन के प्रति उनके समर्पण उनके साथ मिलकर, हमारी टीम को सशक्त मार्ग प्रदर्शन मिलेगा। सीए ज्योति कनोई का वित्त और शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों अनुभव निस्संदेह डिब्रू कॉलेज की रणनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में बहुत योगदान देगा।

Leave a Comment