दुमदुमा 30, प्रेरणा भारती सितंबर:,– दुमदुमा पौर सभा की कार्यवाही अधिकारी की अध्यक्षता में आज पौरसभा सभा कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया।जिसमें कल 1 अक्टूबर को सुबह 10 से 1 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें स्थानीय पत्रकार शामिल हुए।इस सभा के दौरान कार्यवाही अधिकारी ने स्वच्छता के लिए “एक तारीख एक घंटा एक साथ” नामक शीर्षक श्रमदान कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया और “एक तारीख एक घंटा एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुमदुमा वासियों की भागीदारी और सहयोग की कामना की गई।
आज प्रेस मीट मे पौर सभा कार्यवाही अधिकारी ने पूरे राज्य के साथ दुमदुमा में आरंभ होने वाले “सांस्कृतिक महासंग्राम” और “खेल महारण” पर विस्तार से चर्चा की।मेरी मिट्टी मेरा देश”अभियान तहत पूर्ण गति से चलने वाले अमृत कलश यात्रा के संदर्भ में चर्चा की गई। जिला आयुक्त ने इस “अमृत कलश यात्रा” में सहयोग के लिए दुमदुमा के पौर सभा “अमृत कलश यात्रा” वाले दिनों में उत्साहपूर्वक रूप से 15अक्टुबर को सभी घरों से एकत्रित कर संस्कृति कार्यक्रम द्वारा पौर सभा कार्यालय में लाया जायेगा और राज्य के सभी स्थानों से देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जायेगा । नई में “नेशनल वार मेमोरियल” के नजदीक निर्माण होने वाले अमृत वाटिका ( उद्यान) स्थल पर इस मिट्टी को व्यवहार में लिया जाएगा ।दुमदुमा के सभी जनता से सहयोग करने का आह्वान किया। पौर सभा कार्यवाहक अधिकारी ने दुमदुमा पौर सभा में विभिन्न उन्नयन काम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 34 लाख रुपए की लागत से स्थाई रुप से कचरा निस्कान की व्यवस्था की गई है । इस वर्ष दुमदुमा के प्रवेश द्वार उंचामाटी ब्रिज के समीप 90 लाख रुपए की लागत से एक स्वागत तोरणद्वार बनाया जायेगा । दुमदुमा के 9 न वार्ड में प्रायः 3 करोड़ रुपए की लागत से एक पार्क निर्माण करने कि व्यवस्था की गई है । नगर के विभिन्न सड़क और नाला निर्माण के लिए 2 करोड़ की लागत से उन्नयन मुल्क काम हाथ में लिया गया है । इसकी जानकारी पौर सभा कार्यवाही अधिकारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी ।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में -तिनसुकिया महकमा सदर महकुमाधिपति और दुमदुमा पौर सभा कार्यवाही अधिकारी नुजहत नसरीन , दुमदुमा पौरसभा की सभानेत्री कान्ता भट्टाचार्जी , अभियंता निरोध डेका भारप्राप्त मुख्य सहायक संतोष ठाकुर सहित स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।