हिंदी दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक रीजनल ऑफिस शिलचर में राजभाषा प्रतिज्ञा ली गई

राजभाषा प्रतिज्ञा: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 तथा राजभाषा संकल्प 1968 के आलोक में हम, बैंक के कार्मिक यह प्रतिज्ञा करते है कि अपने उदाहरणमय नेतृत्व और निरंतर निगरानी से, अपनी प्रतिबध्दता और प्रयासों से, प्रशिक्षण और पुरस्कार से अपने साथियों में राजभाषा प्रेम की ज्योति जलाये रखेंगें, उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे, अपने अधीनस्थ के हितों का ध्यान रखते हुए, अपने प्रबंधन को और अधिक
कुशल और प्रभावशाली बनाते हुए राजभाषा – हिंदी का प्रयोग, प्रचार और प्रसार बढाएँगे | हम राजभाषा के संवर्धन के प्रति सदैव उर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जय राजभाषा! जय हिंद !
पंजाब नेशनल बैंक रीजनल ऑफिस के सभी कर्मियों ने आज उपरोक्त प्रतिज्ञा ग्रहण की।

Leave a Comment