हिंदी दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में 13-14 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

हिंदी दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में 13-14 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 13 सितंबर को कक्षा 7 से 10 तक विद्यार्थियों ने कविता प्रतियोगिता में भाग लिया । 14 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती समिता दत्त ने  दीप प्रज्वलन कर किया । प्रधानाचार्य के साथ हिंदी विभाग की शिक्षिकाएं भी उपस्थिति थी। कार्यक्रम  में विद्यालय के 11 और 12 छात्र -छात्राओं ने अपने गीत और कविता द्वारा सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने भाषण को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मारिया और दीपांजना  ने किया । कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की बलिष्ठ शिक्षिका ने हिंदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए हिंदी की उज्ज्वल भविष्य की जानकारी दी।

Leave a Comment