नेहरू कॉलेज पैलापुल में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया

प्रे.सं. लखीपुर,१४ सितंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के  पैलापूल स्थित नेहरू कॉलेज पैलापूल में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी १४ सितंबर को समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ शुभजीत चक्रवर्ती सहित अन्य शिक्षकों ने प्रदीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी विभाग के प्रोफेसर सानि भट्टाचार्य ने उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच कॉलेज के भूमि दाता श्री नंदन धोबी के नाम पर समर्पित किया गया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शुभजीत चक्रवर्ती ने अपने प्रारंभिक बक्तब्य में श्रीनंदन धोबी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए उनकी महानता और जीवनादर्श पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. राजेद्र ग्वाला ने हिंदी दिवस की तात्पर्य के बारे में सविस्तार जानकारी दी।स्वरचित  एक कविता का पाठ किया प्रोफेसर डॉ सानि भट्टाचार्य ने। विद्यार्थियों के आग्रह पर प्रोफेसर डॉ. जयदीप धोबी ने गीत  प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्षी दुबे, अनिमा भट्टाचार्य,भार्गबी ग्वाला, महिमा अख्तर, बेशनी बेगम, सत्यम मालाकार, पूबाली दाशगुप्त ,दुलन किशोर दास, शची तिवारी, गीता रबीदास, युवराज कुर्मी ने भाग लिया।
इसके अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों ने  डिमासा नृत्य एवं धामाईल का प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थी गीतिका तिवारी ने पूरे कार्यक्रम संचालन में प्रोफेसर जयदीप धोबी की हाथ बंटाया । सभा के अंतिम चरण में सामुहिक राष्ट्रीय गीत के जरिए  समारोह समापन किया गया ।

Leave a Comment