प्रे.सं.लखीपुर १३ सितंबर : लखीपुर अनुमंडल क्षेत्र में, दो दिवसीय भूकंप मॉक अभ्यास शिविर का बुधवार को समापन हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन उद्घाटन समारोह और एन डी आर एफ विभाग की नमूना कार्य प्रक्रियाओं पर चर्चा शामिल थी। दूसरे दिन बुधवार को सुबह आठ बजे से पैलापूल जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर एवं लखीपुर नगर पालिका के सभाकक्ष में मॉक ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के बीच भूकंप के बाद खतरे में फंसे लोगों को कैसे बचाया जाये, इसका प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंत में लखीपुर नगर पालिका के सभाकक्ष में एक बैठक के माध्यम से शिविर समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की गई। समापन समारोह में लखीपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुदीप नाथ, मजिस्ट्रेट लक्ष्यजीत गोगोई और एन डी आर एफ इंस्पेक्टर किशन लाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कछाड़ और लखीपुर उपमंडल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुदीप नाथ, मजिस्ट्रेट लक्ष्यजीत गोगोई और एनडीआरएफ डिवीजन के इंस्पेक्टर किशन लाल और अन्य ने समापन समारोह में अपने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किया।