शंकरदेव नगर में भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका का जन्म दिवस मनाया गया

“मानुहे मानुहर बाबे, जदि है अक़ानू नेभावे”
संतोष यादव खेरनी, ०९ सितंबर : शंकरदेव नगर में भारतरत्न डॉ भूपेन  हजारिका का जन्म दिवस पालन किया गया। होजाई जिले के शंकरदेव नगर में स्थित सांस्कृतिक अनुष्ठान श्रीमंत शंकरदेव कृष्टि विकास केंद्र प्रांगण में भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका का ९७वाँ जन्म दिवस पालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होजाई जिला के उपायुक्त लाचित कुमार दास उपस्थित हुए और भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका के प्रतिमूर्ति के समक्ष दीपप्रज्वलन और पुष्मर्पित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुल ९७ दीपक प्रज्जलित किया गया।  जिला के उपायुक्त लाचित कुमार दास  के साथ, होजाई जिला भाजपा कमेटी के अध्यक्ष अनूप देव, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिनय कलिता, असम जातीय परिषद के केंद्रीय समिति के मुख्यपात्र जियाउरहमान, आमसु के जिला अध्यक्ष बकुल अहमद, जिले के विभिन्न दल, संगठन के अध्यक्ष, सचिव और क्षेत्र के करीब सौ लोग उपस्थित हुए और भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका का ९७वाँ जन्म दिवस दीप प्रज्वलन साथ ही पुष्पांजलि किया गया। उधर शिशुशिल्पी प्रयताश प्रियम गोस्वामी, जुपितरा काकति, रीता बोरा ने अपने मधुर स्वर से भारतरत्न डॉ भूपेन हजारिका के गीतों को प्रस्तुत कर लोगों के मन को मोहित कर दिया। अछूत ठाकुरिया के संचालन में पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न हुआ साथ ही श्रीमंत शंकरदेव कृष्टि विकास केंद्र के महासचिव गजेंन हज़ारिका ने सभी आमंत्रित अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment