दुमदुमा प्रेरणा भारती25जुलाई: अग्रोहा धाम से निकली अग्रवाल कुल देवी आद्य महालक्ष्मी जी की जनकल्याण आशीर्वाद रथयात्रा के दुमदुमा आगमन पर भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार करने एवं अग्रवाल समाज द्वारा एकजुटता के साथ कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की पूजा पर विचार मंथन करने के लिए मंगलवार को अग्रवाल समाज की एक सभा मारवाड़ी पंचायती भवन में आयोजित की गई। अखील भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तिनसुकिया आंचलिक समिति के उपाध्यक्ष रामधन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सभा में समिति के सह सचिव महावीर अग्रवाल ने रथयात्रा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की । मंच पर विशिष्ट समाजसेवी एवं मारवाड़ी सम्मेलन के शाखाध्यक्ष महावीर मोदी एवं महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश गोयल को मंचासीन थे । रथयात्रा के दुमदुमा आगमन पर मारवाड़ी पंचायती भवन में भव्य स्वागत करने के साथ विशेष पूजन एवं आरती कि जाएगी। रथयात्रा को माकुम से दुमदुमा लाने के लिए रामधन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, दिनेश गोयल एवं रवि गोयल को दायित्व दिया गया । पूजन, महा आरती एवं प्रसाद की जिम्मेदारी आंचलिक महिला समिति की उपाध्यक्ष मौसमी खेमका, सह सचिव रिंकी पटवारी एवं सदस्य हर्ष बेरीवाल को सौंपी गई। प्रचार प्रसार का दायित्व भवानी मंढ़ानिया को सौंपा गया। अग्रोहा में निर्माणाधीन आद्द लक्ष्मी के पावन मंदिर हेतु अग्रवाल समाज से हुंडी के माध्यम से राशि संग्रह का दायित्व भंवरलाल गिनोड़िया एवं विजय धानुका को दिया गया । हांहचरा में संक्षिप्त कार्यक्रम के पश्चात सुनील तायल, रोहित अग्रवाल इत्यादि के मार्गदर्शन में स्वागत रैली द्वारा रथयात्रा को दुमदुमा में प्रवेश करवाया जाएगा। दुमदुमा में मारवाड़ी पंचायती भवन में विशेष पूजा अर्चना के पश्चात रथयात्रा नगर के नेहरू रोड़, कपड़ा पट्टी, कोलिया पानी, जीऐनबी रोड़, आजाद रोड़, सोनारी पट्टी होते हुए पंचायती भवन में समापन के पश्चात मैन रोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं निउ ऊंचा माटी होते हुए रुपाई, तालाप होते हुए धौला पहुंचेगी। सभा में राजकुमार गाड़ोदिया, दीपक पटवारी, उमाकांत अग्रवाल, अर्जुन लाल अग्रवाल, बिमल सुरेका ( काकोपथार ), पीयूष मोदी, विशाल पटवारी सहित कई अग्रबंधुओ ने भी अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। सभा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तिनसुकिया आंचलिक समिति एवं महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, दुमदुमा ने वृहत्तर दुमदुमा अंचल के सभी अग्रवाल समाजबन्धुओं को कुलदेवी आद्द महालक्ष्मी रथयात्रा को सफल बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का अनुरोध किया है।